लाइव न्यूज़ :

मप्र के रीवा में ट्रक से 1.5 करोड़ रुपये कीमत का गांजा जब्त, चार लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 4, 2021 12:23 IST

Open in App

भोपाल, चार अगस्त मध्यप्रदेश के रीवा जिले में पुलिस ने एक ट्रक से करीब डेढ़ करोड़ रुपये कीमत का 952 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस मुख्यालय की प्रेस विज्ञप्ति में यहां बताया गया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांजे की एक बड़ी खेप उत्तर प्रदेश से आ रही है। इसके बाद मंगलवार को रीवा जिला मुख्यालय से 60 किलोमीटर दूर मऊगंज थाना क्षेत्र के चक चौराहे पर एक कंटेनर ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया।

वाहन की तलाशी में पुलिस को 53 बोरी गांजा बरामद हुआ जिसे चालक की सीट के पास एक केबिन में छिपाया गया था।

पुलिस ने दावा किया कि जब्त गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये है। ट्रक में सवार दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा ट्रक की निगरानी और पुलिस की मौजूदगी पर नजर रखने के लिए ट्रक के आगे चल रहे बाइक सवार दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने मादक पदार्थ के अलावा छह मोबाइल फोन, ट्रक और बाइक भी जब्त किए हैं।

पुलिस ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र