नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार
By भाषा | Updated: January 30, 2021 16:46 IST2021-01-30T16:46:20+5:302021-01-30T16:46:20+5:30

नोएडा में गांजा तस्कर गिरफ्तार
नोएडा (उप्र),30 जनवरी नोएडा थाना सेक्टर 49 पुलिस ने बीती रात सेक्टर 117 के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार करके उससे 600 ग्राम गांजा बरामद किया है।
सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात गश्त पर निकली थाना पुलिस ने सेक्टर 117 के पास से रविंद्र नामक बदमाश को 600 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह काफी दिनों से मादक पदार्थ बेचने के धंधे में संलिप्त है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।