लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के नोएडा से गांजा तस्कर गिरफ्तार, 37 किलो से अधिक नशीला पदार्थ बरामद

By भाषा | Updated: September 19, 2021 16:22 IST

Open in App

नोएडा, 19 सितंबर उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) तथा थाना ईकोटेक- 3 पुलिस ने एक संयुक्त कार्यवाई के तहत आंध्र प्रदेश से तस्करी के सहारे गांजा लाकर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने इसकी जानकारी दी ।

उन्होंने बताया कि तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गयी है।

एसटीएफ के अधीक्षक (पश्चिमी उप्र) कुलदीप नारायण ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एसटीएफ तथा थाना ईकोटेक -3 पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है ।

उन्होंने बताया कि उनकी पहचान शहजाद तथा सोनू के रूप में की गयी है, दोनों क्रमश: गाजियाबाद और बुलंदशहर जनपद के रहने वाले हैं । उन्होंने बताया कि इनका एक साथी इरफान उर्फ नेता मौके से भाग गया।

नारायण ने बताया कि इनके पास से 37 किलो 600 ग्राम गांजा बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 25 लाख रुपए है।

अधिकारी ने बताया कि फरार बदमाश इरफान पर मध्यप्रदेश के जनपद आगर में पांच हजार रुपए का इनाम घोषित है।

इस बीच, दादरी पुलिस ने दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बबलू उर्फ उस्मान तथा माजिद के रूप में की गयी है। उनके पास से पुलिस ने 922 नशीले गोलियां बरामद की है।

नोएडा के सेक्टर 39 थाना पुलिस ने एक महिला के साथ लूट का प्रयास कर रहे दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर एक युवती के पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल करने वाले युवक को थाना फेस- 3 पुलिस ने आज गिरफ्तार किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित