लाइव न्यूज़ :

दिल्ली कोर्टरूम गोलीकांड: पुलिस ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और नवीन बल्ली को किया गिरफ्तार

By रुस्तम राणा | Updated: October 7, 2021 14:10 IST

दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में गोलीकांड में हुए जितेंद्र गोगी मर्डर के सिलसिले में पुलिस ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और नवीन बल्ली को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोगी की हत्या करने की साजिश में बल्ली शामिल था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के मुताबिक गोगी की हत्या की साजिश रचने वालों में था बल्लीफोन के जरिए हमलावरों के संपर्क में था ताजपुरिया, दे रहा था निर्देश

दिल्ली स्थित रोहिणी कोर्टरूम में हुई गोलीबारी में जितेंद्र गोगी की हत्या के मामले में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया और नवीन बल्ली को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने हुई घटना के कथित मुख्य साजिशकर्ता टिल्लू ताजपुरिया को गोगी की हत्या के सिलसिले में पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया था। 

गोगी की हत्या की साजिश रचने वालों में बल्ली का नाम

पूछताछ के बाद जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बल्ली को भी घटना के सिलसिले में मंगलवार को दो दिन की हिरासत में ले लिया गया था। पुलिस के मुताबिक, गोगी की हत्या की साजिश रचने में बल्ली भी शामिल था। उसके निर्देश पर ही उसका सहयोगी नवीन हुड्डा घटना वाले दिन वकील के वेश में एक नेपाली नागरिक को रोहिणी अदालत ले गया था ताकि वह अन्य हमलावारों राहुल और जग्गा के साथ शामिल हो जाए। 

मंडोली कारागार में कैद हैं दोनों 

ताजपुरिया और बल्ली दोनों मंडोली कारागार की जेल नंबर 15 में बंद हैं। घटना में जेल में बंद गैंगस्टर सुनील राठी की भी भूमिका होने का शक है और वह भी जांच के दायरे में है। मामले की शुरुआती जांच में पता चला है कि गोगी को मारने के निर्देश ताजपुरिया ने फोन पर दिया था। पुलिस ने बताया था कि ताजपुरिया फोन से हमलावरों के संपर्क में था और उन्हें निर्देश दे रहा था कि इस साजिश पर कैसे अमल करना है। 

रोहिणी कोर्ट में जितेंद्र गोगी की गोली मारकर कर दी गई थी हत्या

पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने उमंग यादव और विनय को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर इलाके के एक फ्लैट से गोलीबारी के सिलसिले में गिरफ्तार किया था और बाद में उनकी हिरासत अपराध शाखा को सौंप दी गई थी जो मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि दो हमलावरों ने 24 सितंबर को रोहिणी अदालत में जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों हमलावर मारे गए थे।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे