लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपीन से भारत लाया गया, अदालत ने 25 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: December 15, 2021 19:31 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर मुंबई और कर्नाटक में जबरन वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपीन से प्रत्यर्पित करा कर भारत लाया गया है। वह 15 वर्षों से फरार था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को पुजारी को दिल्ली में हिरासत में ले लिया और ठाणे शहर में उसके खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उसे मुंबई लाया गया। पुजारी मुंबई और इसके पास के इलाकों ठाणे, कल्याण, उल्हासनगर और डोंबिवली में भी जबरन वसूली के मामलों में वांछित है।

पुजारी को बाद में ठाणे की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जबरन वसूली के एक मामले में 25 दिसंबर तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया गया।

अधिकारी ने बताया कि उसे फिलीपीन से प्रत्यर्पित कराने के बाद मंगलवार देर रात भारत लाया गया था। उन्होंने बताया कि खुफिया ब्यूरो (आईबी) और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने पुजारी के दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद उसे हिरासत में ले लिया।

एटीएस ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पुजारी पिछले दो महीने से फिलीपीन में हिरासत में था, जिसे प्रत्यर्पण के बाद महाराष्ट्र एटीएस ने बुधवार तड़के हिरासत में ले लिया।

बयान के मुताबिक, गैंगस्टर पुजारी को बुधवार सुबह विमान से मुंबई लाया गया। इसके मुताबिक, पुजारी के खिलाफ 20 दिसंबर, 2016 को 'रेड कॉर्नर नोटिस' जारी किया गया था जो 19 दिसंबर, 2021 तक वैध था।

विज्ञप्ति के मुताबिक, पुजारी की गिरफ्तारी के समय उसके पास से दो अंतरराष्ट्रीय सिम कार्ड बरामद किए गए।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राजकुमार शिंदे के नेतृत्व में एटीएस की टीम मंगलवार शाम पुजारी को हिरासत में लेने दिल्ली गई थी। उन्होंने कहा कि ठाणे शहर में पुजारी के खिलाफ दर्ज सभी मामले राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय के आदेश पर महाराष्ट्र एटीएस को हस्तांतरित कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच एटीएस करेगी।

अधिकारी ने बताया कि पुजारी 15 वर्षों से अधिक समय से फरार था और उसे अक्टूबर में फिलीपीन में पकड़ा गया था। उसके खिलाफ ठाणे में जबरन वसूली के कुल 23 मामले दर्ज हैं। सुरेश, गैंगस्टर रवि पुजारी का करीबी रिश्तेदार है और 2007 में उससे अलग हो गया था। इसके बाद वह विदेश भाग गया था।

उन्होंने कहा कि अपराध के क्षेत्र में अपने शुरुआती दिनों में उसने अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन और रवि पुजारी के साथ काम किया था और बाद में अपना खुद का गिरोह बना लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग