लाइव न्यूज़ :

वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी फिलीपीन में अरेस्ट, हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू, ठाणे में 23 केस दर्ज

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:31 IST

वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी गैंगस्टर रवि पुजारी का एक करीबी रिश्तेदार है जिसे दो साल पहले सेनेगल में गिरफ्तार किये जाने के बाद स्वदेश (भारत) भेज दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देठाणे पुलिस ने वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आव्रजन ब्यूरो ने सुरेश बासप्पा पुजारी (48) को परांक्वी शहर से गिरफ्तार किया है और उसे निष्कासित कर दिया जाएगा।पुजारी के खिलाफ ठाणे में वसूली के कम से कम 23 मामले दर्ज हैं।

मुंबईः मुंबई और आसपास के इलाकों में वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपीन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ठाणे पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। वसूली के ज्यादातर मामले ठाणे में ही पुजारी के खिलाफ दर्ज हैं। हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं की है लेकिन फिलीपीन के अखबार, मनीला बुलेटिन की वेबसाइट पर उपलब्ध एक खबर में कहा गया है कि आव्रजन ब्यूरो ने सुरेश बासप्पा पुजारी (48) को परांक्वी शहर से गिरफ्तार किया है और उसे निष्कासित कर दिया जाएगा।

इसमें कहा गया है कि वह देश में अवैध रूप से रह रहा था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी के खिलाफ ठाणे में वसूली के कम से कम 23 मामले दर्ज हैं। अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने पुजारी के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था और उसके खिलाफ इंटरपोल का एक रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था।

सुरेश, गैंगस्टर रवि पुजारी का एक करीबी रिश्तेदार है जिसे दो साल पहले सेनेगल में गिरफ्तार किये जाने के बाद स्वदेश (भारत) भेज दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि रवि पुजारी से अलग होने के बाद सुरेश विदेश भाग गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था। 

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन