लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर सुरेश पुजारी फिलीपीन में गिरफ्तार :सूत्र

By भाषा | Updated: October 19, 2021 21:15 IST

Open in App

मुंबई,19 अक्टूबर मुंबई और आसपास के इलाकों में वसूली के कई मामलों में वांछित गैंगस्टर सुरेश पुजारी को फिलीपीन में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ठाणे पुलिस ने उसे हिरासत में लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वसूली के ज्यादातर मामले ठाणे में ही पुजारी के खिलाफ दर्ज हैं।

हालांकि, मुंबई पुलिस ने इस घटनाक्रम पर टिप्पणी नहीं की है लेकिन फिलीपीन के अखबार, मनीला बुलेटिन की वेबसाइट पर उपलब्ध एक खबर में कहा गया है कि आव्रजन ब्यूरो ने सुरेश बासप्पा पुजारी (48) को परांक्वी शहर से गिरफ्तार किया है और उसे निष्कासित कर दिया जाएगा। इसमें कहा गया है कि वह देश में अवैध रूप से रह रहा था।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी के खिलाफ ठाणे में वसूली के कम से कम 23 मामले दर्ज हैं।

अधिकारी ने बताया कि ठाणे पुलिस ने पुजारी के खिलाफ एक लुकआउट नोटिस जारी किया था और उसके खिलाफ इंटरपोल का एक रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी था।

सुरेश, गैंगस्टर रवि पुजारी का एक करीबी रिश्तेदार है जिसे दो साल पहले सेनेगल में गिरफ्तार किये जाने के बाद स्वदेश (भारत) भेज दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि रवि पुजारी से अलग होने के बाद सुरेश विदेश भाग गया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसे बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह