लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर संजय यादव की एक करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

By भाषा | Updated: February 16, 2021 20:16 IST

Open in App

अमेठी (उत्तर प्रदेश), 16 फरवरी अमेठी जिला प्रशासन ने गैंगस्टर संजय यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मंगलवार को उसकी करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क कर ली।

पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस की एक टीम ने शातिर अपराधी संजय यादव के संभावा गांव स्थित तीन मकानों की गैंगस्टर अधिनियम के तहत कुर्की की कार्रवाई की। इस संपत्ति की कीमत करीब एक करोड़ रुपए आंकी गई है।

उन्होंने बताया कि संजय यादव ने अनेक आपराधिक वारदात और अनैतिक कार्य करके बड़े पैमाने पर संपत्ति बनाई थी।

सिंह ने बताया कि संजय बेहद शातिर किस्म का अपराधी है। उसके खिलाफ अमेठी जिले के विभिन्न थानों में 10 मामले दर्ज हैं। वह पिछले साल एक किसान नेता की हत्या के मामले में इस वक्त जेल में बंद है। उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया