लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर रवि पुजारी को 2017 के एक मामले में 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा गया

By भाषा | Updated: March 15, 2021 22:33 IST

Open in App

मुंबई, 15 मार्च मुंबई की एक अदालत ने गैंगस्टर रवि पुजारी को उपनगरीय कांदिवली इलाके में एक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट को धमकाने से जुड़े मामले में 20 मार्च तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुजारी को 2016 में विले पार्ले में हुई गोलीबारी की घटना के सिलसिले में 22 फरवरी को बेंगलुरू से मुंबई लाया गया था।

पुजारी को 2016 के एक मामले में पुलिस हिरासत समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, लेकिन पुलिस ने कहा कि उसे 2017 के कांदिवली मामले में पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

पुलिस ने जरूरी अनुमति मांगने के बाद उसे एक अन्य न्यायाधीश के समक्ष पेश किया और 2017 के मामले में 20 दिन के लिये उसकी हिरासत मांगी।

अदालत ने अभियोजन पक्ष और बचाव पक्ष की दलीलों को सुनने के बाद पुजारी को 2017 के मामले में शनिवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुजारी को कई वर्षों तक फरार रहने के बाद पिछले साल फरवरी में सेनेगल से प्रत्यर्पित करके भारत लाया गया था। उसके बाद से वह बेंगलुरू के एक जेल में बंद था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतस्टार पहलवान विनेश फोगट ने संन्यास का फैसला पलटा, 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक्स में मेडल जीतने का लक्ष्य

विश्वपाकिस्तान के लिए बड़ी शर्मिंदगी ! पीएम शरीफ 40 मिनट तक इंतज़ार करने के बाद पुतिन-एर्दोगन मीटिंग में घुसे, VIDEO

क्रिकेट"मैं बिहार से हूँ": यूएई के खिलाड़ियों की स्लेजिंग पर वैभव सूर्यवंशी का ज़बरदस्त जवाब

भारतकेंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी होंगे यूपी भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के शनिवार को लखनऊ में करेंगे ऐलान

क्रिकेटसूर्यवंशी की रिकॉर्डतोड़ पारी, भारत ने अंडर-19 एशिया कप में यूएई को 234 रन से हराया

भारत अधिक खबरें

भारतदेशभर में 2027 में पहली डिजिटल जनगणना, 11,718 करोड़ रुपये होंगे खर्च,केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले-जाति आधारित गणना शामिल

भारतआखिर क्यों नगर निगम चुनाव में कर रहे गठजोड़?, अमित शाह से मिलने के बाद महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले-अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर लड़ेंगे

भारत"3 साल तक राहुल गांधी से नहीं मिल सका": कांग्रेस के पूर्व विधायक ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, कहा- लीडरशिप ग़लत हाथों में, हो बदलाव

भारतVIDEO: अनुराग ठाकुर ने तमिलनाडु सरकार को घेरा, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

भारतराष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी में बगावत?, उपेंद्र कुशवाहा ने बेटे दीपक प्रकाश को बनाया मंत्री, विधायक रामेश्वर महतो खफा और सोशल मीडिया पर किया पोस्ट