लाइव न्यूज़ :

गैंगस्टर रवि पुजारी को बेंगलुरु से मुंबई लाया गया, अदालत ने नौ मार्च तक पुलिस हिरासत में भेजा

By भाषा | Updated: February 23, 2021 17:54 IST

Open in App

मुंबई, 23 फरवरी मुंबई पुलिस ने गैंगस्टर रवि पुजारी को मंगलवार को बेंगलुरु से यहां लाने के बाद विशेष मकोका अदालत में पेश किया, जिसने उसे 2016 के गोलीबारी के एक मामले में नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

कई वर्षों तक फरार रहे पुजारी को पिछले साल फरवरी में दक्षिण अफ्रीका से भारत लाया गया था और बेंगलुरु की एक जेल में रखा गया था।

कर्नाटक की एक अदालत ने 21 अक्टूबर, 2016 को मुंबई के विले पार्ले इलाके के एक रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में गैंगस्टर पुजारी को मुंबई पुलिस को सौंपने की इजाजत दे दी थी, जिसके बाद पुलिस की एक टीम शनिवार को उसे लाने के लिए बेंगलुरु रवाना हुई थी।

इस घटना के बाद महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) के प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुजारी को मंगलवार सुबह सड़क मार्ग से बेंगलुरु से मुंबई लाया गया।

इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस के वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने उसे यहां की एक विशेष मकोका अदालत में विशेष किया।

विशेष न्यायाधीश डी ई कोथालिकर ने पुजारी को नौ मार्च तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में पुजारी के सात सहयोगी पहले से ही जेल में हैं। उन्होंने बताया कि कर्नाटक के उडुपी से ताल्लुक रखने वाला पुजारी विदेश से वसूली करने का गिरोह चलाता था और कारोबारियों तथा फिल्मी हस्तियों को निशाना बनाता था।

अदालत के आदेश के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) मिलिंद भारम्बे ने कहा कि पुजारी के खिलाफ शहर के विभिन्न इलाकों में 49 मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या की कोशिश और वसूली के आरोपों वाले मामले भी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि अन्य मामलों के सिलसिले में भी उसे हिरातस में लेने की कोशिशें की जा रही है।

अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी और उसके सहयोगियों तथा समर्थकों के बारे में साक्ष्य एवं सूचना एकत्र करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल