लाइव न्यूज़ :

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त गैंगस्टर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:44 IST

Open in App

सुलतानपुर (उप्र), 27 जून सुलतानपुर जिले के लम्भुआ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार में लिप्त गैंगस्टर व पूर्व प्रधान के पति को शनिवार की रात गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, दो महीने पहले पूर्व प्रधान पति समेत दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में मामला दर्ज किया गया था। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पुलिस ने यह कार्रवाई की। इस मामले में वांछित एक अन्य आरोपी फरार चल रहा है। गिरफ्तार पूर्व प्रधान पति के खिलाफ अवैध शराब कारोबार के मामले दर्ज हैं।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात पूर्व प्रधान पति सुशील सिंह के घर पर होने की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां दबिश देकरघेराबंदी की और गैंगस्टर सुशील सिंह को पकड़ लिया। उसके सहयोगी सुभाष वर्मा के घर पर भी छापा मारा गया लेकिन वह नहीं मिला।

गौरतलब है कि सेमरी राजापुर गांव की पूर्व प्रधान कुसुम सिंह के पति सुशील कुमार सिंह की कार से पिछले साल पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब पकड़ी थी। उस वक्त चांदा कस्बे में अंग्रेजी शराब का ठेका सुशील के ही पास था। जांच में बरामद शराब उन्हीं के ठेके की पाई गई थी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की थी और जिलाधिकारी के अनुमोदन के बाद सुशील सिंह व इसी गांव के सुभाष वर्मा के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू