लाइव न्यूज़ :

दाऊद इब्राहिम का करीबी गैंगस्टर एजाज लकड़वाला पटना से गिरफ्तार, 2003 में उड़ी थी मौत की अफवाह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 12:34 IST

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 में अफवाह उड़ी थी कि बैंकॉक में उसकी मौत हो गई है। लेकिन बात में यह गलत साबित हुई। वह बैंकॉक से कनाडा चला गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एजाज लकड़वाला की बेटी सोनिया को गिरफ्तार किया था।2003 में अफवाह उड़ी थी कि बैंकॉक में एजाज लकड़वाला की मौत हो गई है।

मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल ने गैंगस्टर एजाज लकड़वाला को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पटना से गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया गया। कोर्ट ने 21 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेजने की मंजूरी दे दी है। मोस्ट वांटेड एजाज लकड़वाला को दाउद इब्राहिम का करीबी माना जाता है। एजाज पर 25 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।

आपको बता दें कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एजाज लकड़वाला की बेटी सोनिया को गिरफ्तार किया था। वह नेपाल जाने की तैयारी में थी। उस पर जबरन वसूली का आरोप है। बताया जा रहा है कि पिता के कहने पर वह बांद्रा के एक बिल्डर से जबरन वसूली के लिए धमकी दे रही थी। बेटी की गिरफ्तारी के बाद एजाज का सुराग लगा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2003 में अफवाह उड़ी थी कि बैंकॉक में उसकी मौत हो गई है। लेकिन बात में यह गलत साबित हुई। वह बैंकॉक से कनाडा चला गया। बताया जाता है कि लंबे समय से वो कनाडा में ही रह रहा था। बड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को एजाज हाथ लगा है। इस गिरफ्तारी के बाद कई अहम सुराग हाथ लगने की उम्मीद है।

टॅग्स :मुंबईमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसदाऊद इब्राहिम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी