गैंगस्टर अधिनियम के आरोपी ने जेल में लगायी फांसी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 17:29 IST2021-02-07T17:29:22+5:302021-02-07T17:29:22+5:30

Gangster act accused hanged in jail | गैंगस्टर अधिनियम के आरोपी ने जेल में लगायी फांसी

गैंगस्टर अधिनियम के आरोपी ने जेल में लगायी फांसी

संभल (उत्तर प्रदेश), सात फरवरी उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले के सारंगपुर में बनी अस्थायी जेल में गैंगस्टर अधिनियम के एक आरोपी ने रविवार को गमछे से फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सारंगपुर में बनी अस्थाई जेल में गैंगस्टर अधिनियम के आरोप में बन्द जोगिंदर (40) ने गमछे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gangster act accused hanged in jail

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे