लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री मंदिर के कपाट खुले, किसी श्रद्धालु को आने की अनुमति नहीं

By भाषा | Updated: May 15, 2021 15:58 IST

Open in App

उत्तरकाशी (उत्तराखंड), 15 मई कोविड-19 के बढ़ते कहर के बीच गंगोत्री मंदिर के कपाट एक सादे समारोह में शनिवार को खोल दिए गए।

इस समारोह में मंदिर के पुजारियों और प्रशासन के कुछ लोगों समेत चुनिंदा लोग शामिल हुए।

गंगोत्री मंदिर के पुजारी रवींद्र सेमवाल ने बताया कि ‘अक्षय तृतीया’ के अवसर पर सुबह सात बजकर 31 मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच और विशेष पूजा के साथ मंदिर के द्वार खोले गए।

उन्होंने बताया कि इस दौरान कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया और प्रशासन एवं मंदिर समिति के चुनिंदा लोगों को इस समारोह में शामिल होने की अनुमति दी गई।

उन्होंने बताया कि मंदिर के कपाट खुलने के बाद पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई।

वैश्विक महामारी के मद्देनजर इस साल गंगोत्री मंदिर समेत उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रद्द कर दी गई है, लेकिन नियमित पूजा के लिए मंदिरों के कपाट खोल दिए गए हैं।

यमुनोत्री के कपाट 14 मई को खोले गए थे। केदारनाथ के कपाट 17 मई और बद्रीनाथ के कपाट 18 मई को खोले जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब