लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद

By भाषा | Updated: November 5, 2021 18:11 IST

Open in App

उत्तरकाशी, पांच नवंबर उत्तराखंड के उच्च गढवाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए गए । मंदिर समिति के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

गंगोत्री मन्दिर समिति के सह सचिव राजेश नौटियाल ने बताया कि धाम के कपाट पूर्वाहन 11:45 पर पुरोहितों द्वारा विधिविधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इसके बाद मां गंगा की भोगमूर्ति लेकर उत्सव डोली मुखबा गांव के लिए रवाना हुई जहां शीतकाल के दौरान उसकी पूजा की जाएगी ।

इस साल भी कोविड के कारण देर से शुरू हुई यात्रा में तीस हजार से ज्यादा श्रद्धालु गंगा दर्शन के लिए पहुंचे । उत्तरकाशी के ज़िलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 18 सितंबर से अब तक 32,948 से अधिक तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किये।

गंगोत्री के साथ ही इस वर्ष की चारधाम यात्रा के समापन की प्रक्रिया शुरू हो गई है और शनिवार को भैयादूज के पावन पर्व पर यमुनोत्री तथा केदारनाथ के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। बदरीनाथ के कपाट 20 नवंबर को बंद होंगे ।

गढ़वाल हिमालय के चारधाम के नाम से मशहूर हिमालयी मंदिर हर वर्ष सर्दियों में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं तो अगले साल गर्मियों में दोबारा खोले जाते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे