भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

By भाषा | Updated: June 7, 2021 16:52 IST2021-06-07T16:52:47+5:302021-06-07T16:52:47+5:30

Gangotri National Highway closed due to landslide | भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

उत्तरकाशी, सात जून उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सुनगड के पास पहाड़ियों से सोमवार सुबह भारी भूस्खलन होने से भारत-चीन सीमा की तरफ जाने वाला ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया।

मार्ग पर भारी मलबा जमा होने के कारण सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) को मार्ग सुचारू करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग बंद होने के कारण गंगोत्री धाम सहित इसके रास्ते में आने वाले हर्षिल और भटवाड़ी घाटी के 11 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है जिससे स्थानीय लोगों को बहुत परेशानी हो रही है।

बीआरओ एक अधिकारी ने बताया कि मलबे को साफ किया जा रहा है और जल्द ही मार्ग पर यातायात को सुचारू कर दिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gangotri National Highway closed due to landslide

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे