लाइव न्यूज़ :

गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

By भाषा | Updated: November 15, 2020 15:30 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 15 नवंबर उत्तराखंड के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट—गोवर्द्धन पूजा के पावन पर्व पर रविवार को शीतकाल के दौरानश्रद्धालुओं के लिए बंद हो गए ।

उत्तराखंड चारधाम देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा हरीश गौड़ ने बताया कि विधिवत पूजा अर्चना के बाद दोपहर बाद 12 बजकर 15 मिनट पर मां गंगा को समर्पित गंगोत्री धाम के कपाट बंद हुए । कपाट बंद होने के अवसर पर गंगोत्री के भाजपा विधायक गोपाल सिंह रावत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और तीर्थ पुरोहित मौजूद थे ।

इससे पहले, सुबह उदय बेला में मां गंगा के मुकुट को उतारा गया और इस बीच श्रद्धालुओं ने मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन किए जिसके बाद अमृत बेला के अभिजीत मुहूर्त पर कपाट बंद किए गए।

बाद में मां गंगा की उत्सव डोली उनके शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए रवाना हुई। इस दौरान गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल सहित अन्य धार्मिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे । कपाट बंद होने तथा उत्सव डोली के प्रस्थान के दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

इस वर्ष कोविड—19 के कारण देर से जुलाई में शुरू हुई यात्रा के दौरान साढ़े तेईस हजार श्रद्धालुओं ने मां गंगा के दर्शन किए।

कल 16 नवंबर को भैयादूज के अवसर पर केदारनाथ धाम के कपाट प्रात: 8.30 बजे एवं यमुनोत्री धाम के कपाट दिन में 12 बजकर 15 मिनट पर बंद होंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट बृहस्पतिवार 19 नवंबर को शाम तीन बजकर 35 मिनट पर बंद होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां