लाइव न्यूज़ :

केवल बजट दोगुना करने से नहीं निर्मल होगी गंगा: गोविंदाचार्य

By भाषा | Updated: September 6, 2021 17:10 IST

Open in App

मथुरा, छह सितम्बर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पूर्व विचारक के एन गोविंदाचार्य ने आरोप लगाया कि गंगा नदी के संदर्भ में सरकारों का रवैया शुरू से ही धोखाधड़ी भरा रहा है और सरकार में बैठे लोग अच्छी तरह जानते हैं कि केवल बजट में बढ़ोत्तरी कर देने से गंगा निर्मल नहीं होगी क्योंकि अधिकांश आवंटित धन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के संयोजक गोविंदाचार्य 28 अगस्त से उत्तराखण्ड के विकास नगर से 18 दिवसीय यात्रा पर निकले हैं। इस यात्रा को ‘यमुना दर्शन सह प्रकृति केंद्रित विकास’ नाम दिया गया है। यह यात्रा 15 सितम्बर को प्रयागराज में गंगा-यमुना-सरस्वती के संगम स्थल पर पहुंचकर समाप्त होगी।

गोविदाचार्य ने कहा कि वह पहले गंगा दर्शन यात्रा कर चुके हैं और नर्मदा परिक्रमा भी कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह अब 28 अगस्त को प्रारम्भ इस यात्रा को पूर्ण करके तीनों यात्राओं की एक संयुक्त रिपोर्ट सरकार व समाज के समक्ष रखी जाएगी जिसमें सरकार की जिम्मेदारी उसे पूरी करनी होगी और समाज के हिस्से का जिम्मा समाज को लेना होगा।

उन्होंने वृन्दावन के गीता आश्रम में संतों एवं ब्रजवासियों से मुलाकात करके यमुना की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यमुना की दशा को सुधारने की बात हो या फिर पर्यावरण संरक्षण की, इसके लिए समाज और सरकार को दो बैलों की जोड़ी की तरह एक-दूसरे के साथ चलना होगा।

उन्होंने देश की नदियों को अविरल और निर्मल बनाने के लिए प्रधानमंत्री से आह्वान किया कि वे इस दिशा में सक्रिय पहल और हस्तक्षेप करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जलस्तर की समस्या विकराल है इसे दूर करने के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में कम से कम 10-10 जलाशयों का निर्माण करना होगा।

इलाहाबाद उच्च न्यायालय द्वारा गोवंश को राष्ट्रीय पशु घोषित किये जाने के लिए कहे जाने को लेकर सवाल पर गोविंदाचार्य ने कहा कि वे गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने के विचार का समर्थन करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?