लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड में गंगा, भागीरथी खतरे के निशान से ऊपर

By भाषा | Updated: June 19, 2021 20:13 IST

Open in App

देहरादून,19 जून उत्तराखंड खासतौर पर इसके पहाड़ी क्षेत्रों में तीन दिन से हो रही बारिश के कारण गंगा और भागीरथी नदी शनिवार को खतरे के निशान से ऊपर चलीं गईं, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने चेतावनी जारी की और नदी किनारे बसे गांवों को खाली कराया जा रहा है।

गंगा नदी हरिद्वार और ऋषिकेश दोनों स्थानों पर खतरे के निशान को पार कर गई वहीं भागीरथी नदी देवप्रयाग में खतरे के निशान से ऊपर चल रही है। केन्द्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार हरिद्वार में गंगा 294.1 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से 0.10 मीटर ऊपर है।सीडब्ल्यूसी के अभियंता राजेश कुमार ने कहा कि ऋषिकेश में गंगा नदी खतरे के निशान से चार मीटर ऊपर बह रही है। कुमार ने बताया कि त्रिवेणी घाट को शुक्रवार को खाली कराया गया था और वह पानी में डूब गया है। बेवसाइट के अनुसार देवप्रयाग में भागीरथी 465.0 मीटर पर बह रही है, जो खतरे के निशान से दो मीटर अधिक है,यहां जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि नदी के किनारे बसे गांवों के लोगों को जिला प्रशासन के आश्रय गृहों में तथा अन्य सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से राज्य के विभिन्न स्थानों पर बारिश हो रही है। चमोली में 142, कर्णप्रयाग में 136, पौड़ी जिले के श्रीनगर में 128, रुद्र प्रयाग में 103.8 , जोशीमठ में 97.2 और ऋषिकेश में 53 मिलीमीटर बारिश हुई।

बारिश के कारण भूस्खलन से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 84 मार्ग बंद हो गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे