सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:16 IST2021-06-04T22:16:54+5:302021-06-04T22:16:54+5:30

Gang who cheated in the name of army recruitment busted, three arrested | सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

सेना में भर्ती के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

मथुरा, चार जून मिलिट्री इंटेलीजेंस से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सेना में भर्ती के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फौज में भर्ती कराने के नाम पर युवकों से ठगी की जा रही है। उन्होंने बताया कि मथुरा के फरह थाना पुलिस को शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ब्रजमोहन ने बृहस्पतिवार को दी शिकायत में कहा था कि कुछ लोगों ने उसके बेटे को सेना में भर्ती कराने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये ले लिये और फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। इसके बाद वे चार लाख रुपये और मांग रहे थे।

एसएसपी ने बताया कि मामले में नामजद तीन आरोपियों सोनू (24), महेंद्र सिंह (26) और शरद उर्फ देवव्रत (36) को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

उन्होंने कहा कि इनके अन्य राज्यों में भी तार जुड़े होने को लेकर जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gang who cheated in the name of army recruitment busted, three arrested

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे