लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ठग रहा गिरोह, नाइजीरियाई युवक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:59 IST

Open in App

इंदौर,नौ अप्रैल सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद महिलाओं को ऑनलाइन चूना लगाने वाले ठग गिरोह से कथित तौर पर जुड़े 25 वर्षीय नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। मध्यप्रदेश पुलिस के साइबर दस्ते के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

राज्य साइबर सेल की इंदौर इकाई के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि दिल्ली के बुराड़ी इलाके से पकड़े गए आरोपी की पहचान विज्डम ओबिन्ना (25) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक वह वर्ष 2017 में कारोबारी वीजा पर भारत आया था और वीजा की मियाद खत्म होने के बावजूद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में अवैध प्रवास कर रहा था।

सिंह ने बताया कि ओबिन्ना उस ठग गिरोह से जुड़ा है जिसके सदस्य पहले सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान वाले खातों के जरिये महिलाओं से दोस्ती करते हैं और उनके मोबाइल नंबर हासिल कर लेते हैं। बाद में जाल में फंसे "शिकार" को विदेश से महंगे उपहार भिजवाने का झांसा दिया जाता है।

उन्होंने बताया, "गिरोह के अन्य सदस्य खुद को भारतीय सीमा शुल्क (कस्टम) अधिकारी बताकर महिलाओं को फोन करते हैं। वे कानूनी कार्रवाई का डर दिखाकर उन्हें धमकाते हैं कि उनके नाम भेजे गए विदेशी उपहारों पर सीमा शुल्क बकाया है और इसकी अदायगी न होने पर उन्हें मोटा जुर्माना चुकाना होगा।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरोह ने इंदौर की 62 वर्षीय महिला नीलम (परिवर्तित नाम) से इसी तरीके से कुल 31.64 लाख रुपये ठगते हुए बैंक खातों में यह रकम बकाया सीमा शुल्क के नाम पर जमा करा ली थी। यह रकम अलग-अलग बैंकों के चार खातों में जमा कराई गई थी।

सिंह ने बताया कि साइबर पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि ठग गिरोह भारतीय नागरिकों को लॉटरी, इनाम और विदेश में नौकरी का झांसा देकर भी उन्हें चूना लगाता है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 20 December 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 20 December 2025: आज ये चार राशि के लोग बेहद भाग्यशाली, चौतरफा प्राप्त होंगी खुशियां

कारोबारखाद्य सब्सिडी बढ़ी, नहीं घटी किसानों की चिंता

भारतलोकसभा, विधानसभा के बाद स्थानीय निकाय चुनावों के बीच नेताओं की आवाजाही?, राजनीति की नई शक्ल बनता दलबदल

भारतअपनी गाड़ी के लिए PUC सर्टिफिकेट कैसे बनाएं? जानिए डाउनलोड करने का आसान तरीका

भारत अधिक खबरें

भारतकर्मचारियों के लिए खुशखबरी! EPFO ने किए 2 बड़े अपडेट, अब मिलेगा ये फायदा

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया