मुंबई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म : छह गिरफ्तार, एक फरार

By भाषा | Updated: June 5, 2021 16:59 IST2021-06-05T16:59:38+5:302021-06-05T16:59:38+5:30

Gang rape with minor in Mumbai: Six arrested, one absconding | मुंबई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म : छह गिरफ्तार, एक फरार

मुंबई में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म : छह गिरफ्तार, एक फरार

मुंबई, पांच जून उत्तर मुंबई के मलवानी में अपने दोस्त के जन्मदिन समारोह में शामिल होने गई 16 वर्ष की किशोरी के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

पुलिस की एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मंगलवार रात को यह घटना घटी थी और इस मामले में अभी तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा सातवें आरोपी की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘किशोरी अपने दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए अपने घर का दरवाजा बाहर से बंद करके चली गयी ताकि उसके परिवार वाले उसे रोक नहीं सकें। अगले दिन उसने पेट में दर्द की शिकायत की और अपने परिवार को सामूहिक दुष्कर्म होने की जानकारी दी। उसने शिकायत में सात लोगों के नाम दर्ज कराये हैं, जिनमें से शुक्रवार रात को छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।’’

मलवानी थाने की अधिकारी ने बताया कि सातों आरोपियों पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी, जबरन वसूली समेत अन्य अपराधों के तहत मामले दर्ज किये गये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gang rape with minor in Mumbai: Six arrested, one absconding

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे