लाइव न्यूज़ :

मप्र में महिला आरक्षक के साथ सामूहिक बलात्कार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 25, 2021 16:31 IST

Open in App

नीमच (मप्र), 25 सितंबर मध्यप्रदेश के नीमच जिले में 30 वर्षीय महिला आरक्षक के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

महिला पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक अनुराधा गिरवाल ने शनिवार को बताया कि घटना इस माह की शुरुआत की है जब महिला आरक्षक ने 13 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई, जांच के बाद मुख्य आरोपी और उसकी मां समेत पांच लोगों के खिलाफ इस सप्ताह मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी और उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पांच माहीने पहले महिला आरक्षक की पवन नामक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी और तब से युवक लगातार महिला के साथ बातचीत कर रहा था। पवन ने महिला को अपने छोटे भाई के जन्मदिन की पार्टी में आमंत्रित किया, जहां महिला के साथ पवन सहित तीन लोगों ने कथित दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर इस कृत्य का एक वीडियो भी शूट किया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देता रहता है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पीड़िता ने यह भी दावा किया है कि मुख्य आरोपी की मां ने भी उसे धमकाया और आरोपी के एक रिश्तेदार ने उसे जान से मारने की धमकी देकर पैसे वसूल करने की भी कोशिश की।

उन्होंने कहा कि पीड़िता मूल तौर पर नीमच की रहने वाली है तथा पहले नीमच में ही तैनात थी जबकि वर्तमान में वह इंदौर जिले पुलिस में काम कर रही है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं