लाइव न्यूज़ :

सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई महिला केरल के कोझिकोड़ में मिली, बेंगलुरु वापस लाया गया

By भाषा | Updated: May 30, 2021 22:59 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 मई बेंगलुरु में कथित रूप से सामूहिक बलात्कार की शिकार हुई बांग्लादेशी महिला को केरल से शहर वापस लाया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त डॉक्टर एस डी शरणप्पा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, ''हमारी टीम को उसके केरल के कोझिकोड में होने के बारे में पता चला, जिसके बाद उसे ढूंढकर वहां से वापस लाया गया।''

पुलिस सूत्रों ने कहा कि हमले और बलात्कार के बारे में पता लगाने के लिये इस 22 वर्षीय महिला की राजकीय बाउरिंग एवं लेडी कर्जन अस्पताल में मेडिकल जांच की गई।

उन्होंने कहा कि असम के धुबरी का निवासी मोहम्मद बाबू करीब तीन साल पहले तस्करी कर उसे भारत लाया था।

सूत्रों ने कहा कि वित्तीय विवाद को लेकर एक महिला समेत छह लोगों ने कथित रूप से उसपर हमला किया और करीब एक सप्ताह पहले चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया था।

पुलिस ने कहा कि उसपर हमला करने और बर्बरता बरते जाने के दौरान एक व्यक्ति ने घटना की वीडियो बनाई, जो मुख्य रूप से बांग्लादेश, असम और पश्चिम बंगाल में वायरल हो गई।

बांग्लादेश पुलिस से मिली गुप्त सूचना के आधार पर बेंगलुरु पुलिस एक घर में गई, जहां अवैध बांग्लादेशी प्रवासियों ने शरण ले रखी थी। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया ।

पुलिस ने शुक्रवार को भागने की कोशिश करते दो आरोपियों हृदय बाबू और रकीब-उल-इस्लाम सागर को गोली मारी, जिससे उनके पैर में चोट लगी। आरोपियों को पुलिस सत्यापन के लिये ले जाते समय यह घटना हुई।

पुलिस ने कहा कि छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले की जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है