लाइव न्यूज़ :

असम में दो महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म; पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 15, 2020 20:32 IST

Open in App

करीमगंज, 15 नवंबर असम के करीमगंज जिले में त्रिपुरा की दो महिलाओं से छह लोगों ने कथित रूप से बलात्कार किया। महिलाएं अस्पताल में अपनी बीमार मां से मिलने के बाद लौट रही थीं, जब यह घटना हुई।

करीमगंज के पुलिस अधीक्षक मयंक कुमार ने रविवार को बताया कि इस सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और बाकी एक व्यक्ति को पकड़ने के लिए तलाशी की जा रही है।

उन्होंने बताया, "त्रिपुरा की दोनों महिलाओं ने शुक्रवार की सुबह सिलचर के कछार कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केंद्र में अपनी मां से मुलाकात की और अस्पताल से लौटते समय एक टैक्सी किराए पर ली। करीमगंज में प्रवेश करने के बाद, चालक उन्हें एक निर्माणाधीन इमारत में ले गया।"

कुमार ने बताया कि शुक्रवार रात नीलम बाजार के बरईग्राम इलाके में निर्माणाधीन इमारत में चार और व्यक्ति पहले से ही उसका इंतजार कर रहे थे और फिर उन लोगों ने दोनों महिलाओं के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि शुरुआत में पुलिस को जानकारी थी कि कार में केवल चालक ही था, लेकिन बाद में पता चला कि वाहन में एक और व्यक्ति था और उसने भी अन्य अपराधियों के साथ महिलाओं के साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया, "उनके साथ बलात्कार करने के बाद अपराधियों ने उनके पैसे, मोबाइल फोन छीन लिए और वहां से भाग गए। पुलिस ने शनिवार को मामला दर्ज किया और एक व्यक्ति को जल्द गिरफ्तार कर लिया। आज हमने चार और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।"

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिलाओं को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है और अन्य आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं