लाइव न्यूज़ :

बिहार में दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: October 17, 2021 23:17 IST

Open in App

औरंगाबाद/बेगूसराय, 17 अक्टूबर बिहार के औरंगाबाद और बेगूसराय जिलों में दो लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म के मामले सामने आए हैं।

औरंगाबाद पुलिस के अधिकारियों ने रविवार को बताया कि 16-17 अक्टूबर की रात मुफ्फसिल थाना गश्ती दल के पुलिसकर्मियों ने देव मोड़ के पास ऑटोरिक्शा पर एक लड़की को कुछ युवकों के साथ देखकर संदेह के आधार पर पूछताछ की। इस दौरान लड़की ने बताया कि वह राहुल कुमार से प्रेम करती है तथा शादी करना चाहती है।

इस आशय की सूचना मुफ्फसिल थाना गश्ती दल ने मदनपुर थाना प्रभारी एवं लड़का-लड़की के परिजन को दी। पूछताछ के लिए लड़की एवं राहुल कुमार तथा दो अन्य युवकों को पुलिस मदनपुर थाना लायी।

पुलिस के मुताबिक मदनपुर थाना में परिजन के पहुंचने पर लड़की ने बयान दिया कि राहुल कुमार एवं अन्य दो युवकों अविनाश कुमार तथा पंकज कुमार ने उससे बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक लड़की की शिकायत के आधार पर औरंगाबाद महिला थाना में 17 अक्टूबर को भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 376 डी तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है।

वहीं, बेगूसराय जिला के भगवानपुर थाना अंतर्गत एक गांव में अनुसूचित जाति की एक नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। महिला थाना में लड़की ने तीन युवकों मनीष सहनी, संतोष चौधरी व विकास चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के मुताबिक 11-12 अक्टूबर की रात आरोपी उसे अगवा कर एक बगान में ले गए जहां दो आरोपियों ने उससे दुष्कर्म किया और एक लड़के ने पिस्तौल का भय दिखा कर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने इस मामले में 14 अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज की। महिला थाना की प्रभारी अवंती कुमारी ने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल