लाइव न्यूज़ :

गाजीपुर में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

By भाषा | Updated: February 28, 2021 17:11 IST

Open in App

गाजीपुर (उप्र) 28 फरवरी जिले में करंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी के साथ गांव के ही तीन लोगों द्वारा कथित सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

थाना प्रभारी अजय कुमार पांडेय ने रविवार को बताया कि परिवार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

घटना के संदर्भ में पीड़िता की मां ने शनिवार को थाने में तहरीर दी कि उसकी पुत्री जब बीते 25 फरवरी को खेत की ओर गयी थी तो वहां घात लगाए तीन युवकों ने उससे बारी-बारी से दुष्‍कर्म किया, साथ ही पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर आपबीती बतायी।

पीड़िता की मां के अनुसार लोक लाज के कारण रिपोर्ट नहीं लिखायी लेकिन तीसरे दिन जब किशोरी की हालत खराब हुई तो थाने में प्रार्थना पत्र दिया।

थानेदार ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध बलात्कार की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

उन्‍होंने दावा किया कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?