लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के जींद में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: February 11, 2021 17:31 IST

Open in App

जींद,11 फरवरी हरियाणा के जींद जिले के सदर थाना इलाके के एक गांव में रात को शौच के लिए गली में निकली नाबालिग लड़की का चार युवकों ने अपहरण कर लिया और एक मकान में ले जाकर उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर महिला थाना ने एक महिला समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण, एवं सामूहिक दुष्कर्म के अलावा पॉक्सो अधिनियम एवं एससी एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज किया गया है।

पीड़ित लड़की (16) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत तीन फरवरी की देर रात वह गली में शौच के लिए निकली थी। उसी दौरान गांव के ही भारत, भगत सिंह, मनोज एवं शमशेर ने उसका अपहरण कर लिया और उसे एक मकान में ले गए, जहां चारों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। चारों आरोपितों की करतूत में पड़ोसी महिला सुदेश ने उनका सहयोग किया।

शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी, इसके बाद वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना के बारे में अवगत करवाया। पीड़िता ने बताया कि बाद में शमशेर एवं भगत सिंह ने उसके घर आकर उनके परिजनों को धमकाया और जातिसूचक गालियां दी।

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित