लाइव न्यूज़ :

शहडोल में युवती से सामूहिक बलात्कार, भाजपा का एक पदाधिकारी आरोपियों में शामिल

By भाषा | Updated: February 21, 2021 23:44 IST

Open in App

शहडोल (मप्र), 21 फरवरी मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक फार्म हाउस में 20 वर्षीय युवती के साथ कथित रूप से भाजपा के एक पदाधिकारी सहित चार लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने कहा कि सामूहिक बलात्कार मामले में विजय त्रिपाठी का नाम आने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से जैतपुर मंडल अध्यक्ष पद से निष्कासित कर दिया गया और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त कर दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुकेश वैश्य ने बताया कि युवती को चार लोगों ने अगवा किया और वे उसे जैतपुर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गाड़ाघाट इलाके में एक फार्म हाउस में ले गए, वहां उन्होंने युवती को जबरदस्ती शराब पिलाई और 18-19 फरवरी को उसके साथ दुष्कर्म किया।

उन्होंने कहा कि आरोपी दुष्कर्म के बाद युवती को 20 फरवरी को उसके घर के सामने गंभीर अवस्था में फेंक कर फरार हो गए।

वैश्य ने बताया कि पीड़िता ने रविवार को चार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने कहा कि युवती की हालत ठीक नहीं होने के कारण उसे पहले जैतपुर स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे शहडोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वैश्य ने बताया कि इस मामले में चारों आरोपियों विजय त्रिपाठी, मुन्ना सिंह, राजेश शुक्ला और मोनू महाराज के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि चारों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

इस बीच, शहडोल जिले के भाजपा अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह ने एक बयान जारी कर बताया कि मीडिया द्वारा यह मामला पार्टी के संज्ञान में आया है कि विजय त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष भाजपा जैतपुर के ऊपर जैतपुर में दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध में शामिल होने वाले एवं ऐसा आचरण करने वाले कार्यकर्ताओं के लिए भाजपा में कोई स्थान नहीं है।

सिंह ने कहा, ‘‘भाजपा ऐसे आचरण व अपराध की कड़ी निन्दा करती है। अत: अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए विजय त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से पद हटाया जाता है और पार्टी से उसकी प्राथमिक सदस्यता समाप्त की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता