लाइव न्यूज़ :

मथुरा में 11 साल की बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:52 IST

Open in App

मथुरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में थाना जमुना पार क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुकानदार समेत चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने इस मामले में नामजद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद बालिका ने घर जाकर परिजनों को रोते-रोते पूरी घटना बताई। सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिस पर दुष्कर्म एवं पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में नामज़द दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बालिका रविवार दोपहर एक बजे गांव में ही सामान खरीदने मुकेश की दुकान पर गई थी । उन्होंने बताया कि दुकानदार मुकेश ने बालिका को घर में अंदर बुला लिया जहां उसने और उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुकानदार मुकेश और एक आरोपी मनोज को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य - शिब्बू एवं ओमवीर - की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा