लाइव न्यूज़ :

मथुरा में 11 साल की बालिका के साथ सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:57 IST

Open in App

मथुरा, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में थाना जमुनापार क्षेत्र में 11 वर्षीय बालिका के साथ दुकानदार समेत चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया और घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी । पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक (शहर) मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना के बाद बालिका ने घर जाकर परिजनों को रोते-रोते पूरी घटना बताई। सिंह ने बताया कि इसके बाद उसके पिता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके आधार पर चार लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं संबंधित अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामले में नामज़द दो लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि बालिका रविवार दोपहर एक बजे गांव में ही सामान खरीदने मुकेश की दुकान पर गई थी । उन्होंने बताया कि दुकानदार मुकेश ने बालिका को घर में अंदर बुला लिया जहां उसने और उसके तीन अन्य साथियों ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

उन्होंने बताया कि जमुनापार थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दुकानदार मुकेश और एक आरोपी मनोज को मौके से गिरफ्तार कर लिया तथा दो अन्य - शिब्बू एवं ओमवीर - की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?