लाइव न्यूज़ :

इंदौर में फर्जी अंकसूचियां बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सरगना गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 13, 2021 16:20 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 13 सितंबर इंदौर में पुलिस ने अलग-अलग राज्यों के स्कूल शिक्षा बोर्ड और विश्वविद्यालयों की फर्जी अंकसूचियां बनाने वाले गिरोह का सोमवार को खुलासा करते हुए इसके सरगना को धर दबोचा।

अपराध निरोधक शाखा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) गुरुप्रसाद पाराशर ने संवाददाताओं को बताया कि मुखबिर की सूचना पर शहर के तिलक नगर क्षेत्र में पकड़े गए आरोपी की पहचान सतीश गोस्वामी (32) के रूप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि गोस्वामी के ठिकाने से छह कम्प्यूटर, दो प्रिंटर और 14 फर्जी अंकसूचियां जब्त की गई हैं। उन्होंने बताया, ‘‘हमें गोस्वामी के ठिकाने से दो रजिस्टर भी मिले हैं जिनमें 554 लोगों के नामों का उल्लेख है। हमें लगता है कि इन लोगों ने गोस्वामी के गिरोह के जरिये फर्जी अंकसूचियां बनवाई हैं।’’

पाराशर ने मामले की जांच के हवाले से बताया कि गोस्वामी का गिरोह इच्छुक लोगों से मोटी रकम वसूल कर उन्हें मध्यप्रदेश के साथ ही महाराष्ट्र और राजस्थान के स्कूल शिक्षा बोर्ड तथा अलग-अलग विश्वविद्यालयों की फर्जी अंकसूचियां बना कर देता था।

उन्होंने कहा, "हमारा अनुमान है कि इस गिरोह ने पिछले कुछ महीनों के दौरान बड़ी तादाद में फर्जी अंकसूचियां बनाकर करीब 1.5 करोड़ रुपये जमा किए हैं। ये अंकसूचियां बनवाने वाले लोगों और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान