लाइव न्यूज़ :

कंप्यूटर रिमोट पर लेकर सरकारी नौकरियों का पर्चा हल कराने वाले गिरोह का सरगना गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:29 IST

Open in App

सोनीपत (हरियाणा), 15 दिसंबर कंप्यूटर रिमोट पर लेकर सरकारी नौकरियों का प्रश्नपत्र हल कराने वाले गिरोह के सरगना को एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के डीएसपी महेश श्यौराण ने बताया कि आरोपी की पहचान शामड़ी गांव निवासी रॉबिन के रूप में हुई है और वह 2009 में दिल्ली पुलिस में भर्ती हुआ था। वह 2012 से सरकारी नौकरियों का प्रश्नपत्र हल करने का गिरोह चला रहा है और वह नौकरी के हिसाब से पांच लाख से 25 लाख रुपये प्रति व्यक्ति लेता था।

उन्होंने बताया कि रॉबिन का हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश व गुजरात सहित 14 राज्यों में कंप्यूटर लैब है। वह परीक्षा के दौरान कंप्यूटर को रिमोट पर लेकर अपने साथियों के साथ मिलकर पर्चा हल करता था।

पूछताछ में रॉबिन ने बताया कि उसके गिरोह में 200 से ज्यादा सदस्य हैं और उसने 1200 से ज्यादा लोगों की परीक्षा का पर्चा हल किया है।

पुलिस-एसटीएफ की टीम रॉबिन के गिरोह के 18 सदस्यों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि रॉबिन दिल्ली पुलिस में सिपाही था और दो साल से अवकाश पर चल रहा था। वह एक राजनीतिक दल का सक्रिय सदस्य है और जिला पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहा था।

उन्होंने बताया कि एसटीएफ आरोप को अदालत में पेश करके उसे हिरासत में देने की मांग करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग