महंगी कारें चुराने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: November 20, 2021 01:21 IST2021-11-20T01:21:39+5:302021-11-20T01:21:39+5:30

Gang involved in stealing expensive cars busted, four people arrested: Police | महंगी कारें चुराने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पुलिस

महंगी कारें चुराने में संलिप्त गिरोह का भंडाफोड़, चार लोग गिरफ्तार: पुलिस

नयी दिल्ली, 19 नवंबर दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर महंगी कारों की चोरी करने और मणिपुर तथा इंदौर समेत पूरे देश में इन कारों को बेचने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना शारिक हुसैन दुबई से इसे चला रहा है। लगभग पांच करोड़ रुपये मूल्य की 21 कारें बरामद की गई हैं।

उन्होंने कहा कि आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के आबिद (30), मेरठ के मोहम्मद आसिफ (33), मणिपुर में इंफाल के रहने वाले सगोलसेम जॉनसन सिंह (27) और मध्य प्रदेश के इंदौर के निवासी सलमान (30) के रूप में हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Gang involved in stealing expensive cars busted, four people arrested: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे