लाइव न्यूज़ :

ऐप पर जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 16 गिरफ्तार, 156 मोबाइल बरामद

By भाषा | Updated: July 19, 2021 21:43 IST

Open in App

जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान पुलिस ने सोमवार को चुरू शहर में एक मोबाइल ऐप पर ऑनलाइन जुआ खिलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई में आरोपियों से कुल 156 मोबाइल फोन, पांच पावर बोर्ड, 37 चार्जर जब्त किए गए।

पुलिस के मुताबिक, इनके विभिन्न रजिस्टरों में लगभग 76 लाख रुपये का हिसाब मिला तथा ऐप के वॉलेट में भी 20 लाख रुपये मिले।

चूरू के पुलिस अधीक्षक नारायण टोगस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन जुआ खिलाया जा रहा है। इस पर दो टीमों ने बूटियां निवासी श्रवण कुमार व शीश राम के अलग-अलग मकान पर छापा मारा।

उन्होंने बताया कि आरोपी श्रवण कुमार के घर में एक कमरे में सात लोग 67 मोबाइल तथा शीश राम के घर में नौ लोग 89 मोबाइल रखकर ऑनलाइन जुआघर चला रहे थे। सभी 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर बरामद सामग्री जब्त की गई।

अधिकारी ने कहा कि चुरू के थाना सदर में मुकदमा दर्ज कर इस प्रकार से जुआ खेलने के लिये मंच प्रदान करने वाली मोबाइल ऐप के निर्माताओं की संलिप्तता का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस के बयान के अनुसार, ये लोग ऐप के माधयम से विभिन्न ऑनलाइन खेले जाने वाले खेलों में समूह बनाकर उसमे शामिल होते हैं, बाहर के एक खिलाड़ी को शामिल कर उससे रूपये लगवाते तथा उसे हरवा कर विभिन्न पेमेंट गेटवे के माध्यमों से रकम प्राप्त कर लेते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया