लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मेट्रो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम ठगने वाले गिरोह का भंडफोड़, उसके चार सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 15:01 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जून कोलकाता मेट्रो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो से पांच लाख तक रूपये ऐंठकर कई लोगों को कथित रूप से ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है और उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोलकाता मेट्रो के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर शाम को नादिया जिले के विभिन्न स्थानों से चारों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘चारों खुद को कोलकाता मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बताते थे और उनके पास नकली पहचान पत्र और ई-मेल आईडी एड्रेस मिले हैं। ’’

अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कथित रूप से इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन नंबरों के कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगालने के बाद पुलिस ने नादिया जिले में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और उन्हें धर दबोचा। उन्होंने बताया कि उनपर सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 एवं भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन चारों के हाथों ठगे गये कुछ लोगों ने कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?