लाइव न्यूज़ :

कोलकाता मेट्रो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम ठगने वाले गिरोह का भंडफोड़, उसके चार सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 22, 2021 16:53 IST

Open in App

कोलकाता, 22 जून कोलकाता मेट्रो रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख से पांच लाख रूपये तक ऐंठ कर कई लोगों को कथित रूप से ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है और उसके चार सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि कोलकाता मेट्रो के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार देर शाम को नादिया जिले के विभिन्न स्थानों से चारों को गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा, ‘‘चारों खुद को कोलकाता मेट्रो रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी बताते थे और उनके पास जाली पहचान पत्र और ई-मेल आईडी एड्रेस मिले हैं। ’’

अधिकारी ने बताया कि उनके द्वारा कथित रूप से इस्तेमाल किये गये मोबाइल फोन नंबरों के कॉल डिटेल रिकार्ड को खंगालने के बाद पुलिस ने नादिया जिले में विभिन्न स्थानों पर छापा मारा और उन्हें धर दबोचा। उन्होंने बताया कि उनपर सूचना प्रौद्योगिकी कानून, 2000 एवं भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इन चारों के हाथों ठगे गये कुछ लोगों ने कोलकाता पुलिस की साइबर सेल में शिकायत दर्ज करायी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान