लाइव न्यूज़ :

फर्जी कॉल सेंटर से विदेशियों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 18, 2021 17:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जून दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया और खुद को अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम के सदस्य बताकर विदेशी नागरिकों को कथित तौर पर ठगने वाले सात लोगों को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गौरव (24), अमित आनंद (46), अजनीश राणा (37), आर्यन सक्सेना (21), योगेश प्रसाद (28), नवीन कुमार (22) और अमनप्रीत कौर (24) के रूप में की गई है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में एक अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन ठगी गिरोह चला रहे थे और वह लोगों को ठगने के लिए अवैध तकनीकों और वीओआईपी कॉलिंग का इस्तेमाल करते थे। वे खुद को अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम के अधिकारी बताकर अमेरिका में लोगों को ठगते थे।

पुलिस बृहस्पतिवार को गणेश नगर पहुंची जहां सात लोग अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम के अधिकारी बताकर कॉल करते हुए पाए गए। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) उर्विजा गोयल ने कहा, ‘‘धोखाधड़ी में तीन मालिक - गौरव, आनंद और राणा तथा चार टेली कॉलर - सक्सेना, प्रसाद, कुमार और कौर शामिल पाए गए।’’

डीसीपी ने बताया कि आरोपियों ने यह खुलासा किया कि वे वीओआईपी कॉल के जरिए खुद को अमेजन की तकनीकी सहयोग टीम के अधिकारी बताकर विदेशी नागरिकों को फोन करते थे। विदेशी नागरिक को अमेजन से पहले से रिकॉर्ड एक धमकी भरा कॉल किया जाता था। पीड़ितों को बताया जाता था कि उनके अमेजन खाते में संदिग्ध लेनदेन हुआ है।

पुलिस ने बताया कि बाद में वे पीड़ितों को इस मुद्दे को सुलझाने के लिए उनसे संपर्क करने के लिए मना लेते थे जबकि असल में कोई समस्या होती ही नहीं थी। इसके जरिए आरोपी पीड़ितों के कम्प्यूटर या मोबाइल फोन तक पहुंच बना लेते थे।

पुलिस ने बताया कि जब पीड़ितों से वित्तीय धोखाधड़ी कर ली जाती थी तो कॉल ब्लॉक कर दी जाती थी। चूंकि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए नंबर नकली वीओआईपी नंबर होते थे तो शिकायतकर्ता न उन्हें वापस फोन कर पाते और न ही उन नंबरों का पता लगा पाते थे।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अवैध तकनीक, वीओआईपी कॉलिंग और कॉलर आईडी की नकल करके अमेरिकी निवासियों की जानकारियां ली थी। ऐसा अंदेशा है कि उन्होंने करोड़ों रुपये की ठगी की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा