लाइव न्यूज़ :

फर्जी लाइसेंस और टोल प्लाजाओं की नकली पर्चियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 14, 2021 23:23 IST

Open in App

जयपुर, 14 फरवरी राजस्थान पुलिस ने चित्तौड़गढ़ के मंगलवाड थाना क्षेत्र में फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और टोल प्लाजाओं की फर्जी पर्चियां बनाने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चिप लगे खाली लाइसेंस के 200 कार्ड सहित फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण बरामद किये गए हैं।

चित्तौड़गढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी देवेन्द्र दास के घर दबिश दी गई। तलाशी में उसके घर से कुछ फर्जी लाइसेंस की फोटो प्रतियां, टोल नाको की पर्चियां बरामद की गईं।

उन्होंने बताया कि मौके से चिप लगे खाली लाइसेंस के 200 कार्ड, बिना चिप के 48 कार्ड, फर्जी दस्तावेज बनाने के उपकरण, दो लैपटॉप, एक कलर प्रिंटर सहित तीन प्रिंटर के अलावा कई उपकरण बरामद किये गये हैं।

अधिकारी ने बताया कि सांगरिया निवासी आरोपी देवेन्द्र (33) और ऋषि अग्रवाल (25) के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लाइसेंस पंजाब, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, गुजरात सहित देश के विभिन्न राज्यों के बनाये हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपियों द्वारा पांच-छह हजार फर्जी ड्राइविंग लाईसेंस बनाए गये हैं।

पुलिस के अनुसार, मंगलवाड कस्बा राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण हर राज्य के वाहन यहां से गुजरते हैं। इस कारण से हर राज्य से वाहन चालक आरोपियों के सम्पर्क में थे और आवश्यकता पडंने पर ये लोग 15-20 मिनट में ही फर्जी लाइसेंस बना देते थे। इसके अलावा, देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित टोल प्लाजा की फर्जी पर्चियां उपलब्ध कराई जाती थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे