लाइव न्यूज़ :

गोवा में गणेश उत्सव की शुरुआत: राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

By भाषा | Updated: September 10, 2021 13:16 IST

Open in App

पणजी, 10 सितंबर गोवा में कोविड-19 वैश्विक महामारी के साये में 10 दिवसीय गणेश उत्सव की शुक्रवार को शुरुआत हुई। इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने भी लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

गोवा में पिछले कुछ दिनों से, पणजी, मडगांव और वास्को सहित कई स्थानों पर बाजारों में त्योहार मनाने के लिए आवश्यक सामानों की खरीदारी के वास्ते काफी भीड़ देखी गई। राज्य सरकार ने इस साल कई प्रतिबंधों के साथ पंडालों में गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की अनुमति दी है।

सरकार ने लोगों से मुंह पर मास्क लगाने, बार-बार हाथ धोने, सामाजिक दूरी बनाए रखने सहित ही कोविड-19 के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा है। राज्य प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपने-अपने इलाकों में गणेश प्रतिमाएं विसर्जित करें और एकत्रित होने से बचें।

परामर्श में कहा गया है, ‘‘ यदि आप अस्वस्थ हैं तो बाहर न जाएं और दूसरों से ना मिलें। पंडालों में बड़ी सभाएं करने से बचें।’’

इस बीच, राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने गोवा के लोगों को गणेश चतुर्थी की बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह त्योहार विविधता में एकता के सिद्धांत में हमारे विश्वास की पुष्टि करता है। गोवा में सभी समुदायों द्वारा इतनी भक्ति एवं उत्साह के साथ गणेश चतुर्थी का उत्सव मनाया जाना, गोवा समाज की एकता एवं आध्यात्मिक सद्भाव का प्रतीक है।’’

वहीं, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा, ‘‘ इस वर्ष, सरकार ने लोगों को आगाह किया है कि त्योहारों को कोविड-19 दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए मनाएं। मैं गोवा के लोगों से स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने और सुरक्षित रहने का आग्रह करना चाहता हूं।’’

सावंत ने लोगों को कोरोना वायरस प्रबंधन और टीकाकरण में सहयोग करने के लिए शुक्रिया भी कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह