लाइव न्यूज़ :

गणेश प्रतिमा विसर्जन 19 सितंबर को, पुणे की दुकानें बंद रहेंगी : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: September 17, 2021 19:56 IST

Open in App

पुणे, 17 सितंबर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने शुक्रवार को कहा कि 19 सितंबर को गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पुणे में गैर-जरूरी वस्तुओं की सभी दुकानें बंद रहेंगी क्योंकि जिले में कोविड-19 संक्रमण दर में सुधार के मद्देनजर त्योहार के अंतिम दिन के दौरान भीड़-भाड़ से परहेज करने की जरूरत है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हालांकि, भोजनालय खुले रहेंगे और इन पर विस्तृत निर्देश जिला और निगम प्राधिकारों द्वारा जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा, ‘‘पुणे जिले की कोविड-19 स्थिति की समीक्षा के दौरान यह पाया गया जिले की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। पुणे में साप्ताहिक संक्रमण दर और मृत्यु दर में कमी आई है। रविवार को विसर्जन के दिन भीड़-भाड़ को हतोत्साहित करने के लिए एहतियाती कदम के रूप में, पुणे और पिंपरी चिंचवाड़ निगम सीमा और तीन छावनी क्षेत्रों में गैर-आवश्यक श्रेणी के तहत सभी दुकानें बंद रहेंगी।’’

उन्होंने बताया कि जिले में 92 लाख से अधिक लोगों को कोविड​​-19 टीके की खुराक लग चुकी है। इनमें से लगभग 77 प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को पहली खुराक मिल चुकी है और 41 प्रतिशत लोग दोनों खुराक ले चुके हैं। अजित पवार ने कहा कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक में शामिल नहीं हो पाए लेकिन राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले महाराष्ट्र की मांग को उठाएंगे कि पेट्रोल और डीजल को माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के दायरे में नहीं लाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केंद्र का महाराष्ट्र पर जीएसटी मुआवजे के रूप में 29,500 करोड़ रुपये बकाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट