लाइव न्यूज़ :

कोविड पाबंदियों के बीच शुरू हुआ गणेश उत्सव, वर्चुअल उत्सव का जोर

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 सितंबर कोविड महामारी के कारण कई राज्यों में सरकारों द्वारा सार्वजनिक उत्सवों पर पाबंदी लगाए जाने के कारण शुक्रवार को बेहद सामान्य रूप से 10 दिन लंबे गणेश उत्सव की शुरूआत हुई। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने वर्चुअल तरीके से गणपति बप्पा के दर्शन किए।

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दीं।

नायडू ने ट्वीट किया, ‘‘ गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान गणेश बुद्धिमत्ता, समृद्धि और सौभाग्य के प्रतीक के रूप में पूजे जाते हैं। विघ्नहर्ता विनायक हमारे मार्ग में आने वाली सब बाधाओं को दूर करें।’’

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आप सभी को गणेश चतुर्थी की मंगलकामनाएं। यह पावन अवसर हर किसी के जीवन में सुख, शांति, सौभाग्य और आरोग्य लेकर आए। गणपति बप्पा मोरया।’’

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्म का प्रतीक है, जिन्हें ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के अवतार के रूप में पूजा जाता हैं। भारत में, अपने शुभ कार्यों में आने वाली किसी भी बाधा को दूर करने के लिए भगवान गणेश की सर्वप्रथम अराधना की जाती है। इसी कारण से उन्हें विघ्नहर्ता भी कहा जाता है।

.कोविड पाबंदियों के कारण इस साल महाराष्ट्र में गणेश उत्सव की धूम नहीं दिख रही। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने स्पष्ट रूप से कहा कि लोगों का स्वास्थ्य किसी भी उत्सव से ज्यादा जरूरी है। वहीं दिल्ली में आप सरकार ने लोगों से गणेश पूजा में ऑनलाइन शामिल होने की अपील की है।

ठाकरे ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाएं और भगवान गणेश से सभी बुराइयों को नष्ट करने की प्रार्थना की है।

लोगों ने आज अपने घरों में गणपति की स्थापना की और उनकी पूजा की।

सार्वजनिक पंडालों में जाकर गणपति के दर्शन करने पर पाबंदी है। लोगों को सिर्फ पंडालों से होने वाले ऑनलाइन प्रसारण में गणपति दर्शन की अनुमति है।

मुंबई पुलिस ने 10 से 19 सितंबर तक सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की है ताकि पांच या उससे ज्यादा लोगों के जमा होने पर पाबंदी लगायी जा सके। शहर में इस दौरान किसी प्रकार के जुलुस की अनुमति नहीं है और श्रद्धालुओं के पंडालों में जाने पर पाबंदी है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके मंत्रियों ने गणेश पूजा में हिस्सा लिया। प्रसिद्ध गायक शंकर महादेवन और सुरेश वाडेकर ने भजन गाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग