लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में सादगी के साथ मनाया गया गणेश चतुर्थी समारोह

By भाषा | Updated: September 10, 2021 17:12 IST

Open in App

चेन्नई, 10 सितंबर तमिलनाडु में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया और कोविड-19 की वजह से बड़े कार्यक्रम नहीं हुए।

हालांकि, चेन्नई और राज्य के बाकी हिस्सों को महामारी के चलते इस साल भी रंगीन विनायक चतुर्थी जुलूस की कमी खलेगी क्योंकि राज्य सरकार ने कोविड-19 के कारण 31 अक्टूबर तक राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक समारोहों पर प्रतिबंध लगा रखा है। हालांकि, यहां दो फुट ऊंचे मांजल (हल्दी) विनायक सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। 11 किलोग्राम वजनी हल्दी गणेश प्रतिमा की स्थापना यहां वाशरमैनपेट में स्थानीय लोगों और भाजपा सदस्यों ने की। इस अवसर पर गणेश जी की विशेष पूजा की गई और भक्तों को प्रसाद वितरित गया।

वहीं, शिवगंगा जिले में सातवीं सदी के कार्पका विनायक मंदिर या पिल्लैयारपट्टी पिल्लैयार मंदिर में गणेश की भव्य प्रतिमा की विशेष पूजा की गई।

तमिलनाडु के अन्य हिस्सों में भी गणेश चतुर्थी का त्योहार सादगी के साथ मनाया गया और महामारी की वजह से बड़े कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया गया।

इस बीच, राज्य के विभिन्न हिस्सों में पुलिस ने हिन्दू मुन्नानी संगठन के कुछ कार्यकर्ताओं को तब हिरासत में ले लिया जब वे निषेधाज्ञाा का उल्लंघन कर गणेश प्रतिमाएं लेकर जुलूस निकालने की कोशिश कर रहे थे।

पड़ोस के पुडुचेरी में भी लोगों ने भक्ति भाव से गणेश चतुर्थी मनाई जहां प्रशासन ने महामारी के चलते कुछ प्रतिबंध लागू किए थे। हालांकि, सार्वजनिक स्थलों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने पर रोक नहीं थी।

पुडुचेरी की उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, मुख्यमंत्री एन रंगासामी, मंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोगों को त्योहार की बधाई दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं