लाइव न्यूज़ :

गांधी की 150वीं जयंतीः साबरमती आश्रम आएंगे पीएम मोदी, देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 1, 2019 19:34 IST

गांधी जी की 150वीं जयंती पर सालभर होने वाले कार्यक्रमों के हिस्सा के तौर पर बुधवार को यहां और गुजरात के अन्य हिस्सों में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब छह बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देवहां पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम जाएंगे।

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को यहां साबरमती आश्रम आएंगे और बाद में देश को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) घोषित करेंगे।

भाजपा के एक नेता ने यह जानकारी दी। गांधी जी की 150वीं जयंती पर सालभर होने वाले कार्यक्रमों के हिस्सा के तौर पर बुधवार को यहां और गुजरात के अन्य हिस्सों में कई समारोह आयोजित किए जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब छह बजे अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

वहां पार्टी की नगर इकाई द्वारा आयोजित समारोह में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। उसके बाद वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए साबरमती आश्रम जाएंगे। वहां से वह साबरमती रिवरफ्रंट जाएंगे जहां वह 20,000 से अधिक ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में देश को खुले में शौच से मुक्त घोषित करेंगे।

इस समारोह के लिए गांधीवादी संस्थानों, उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों, पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोगों, छात्रों, शिक्षाविदों और ग्राम-स्तरीय स्वच्छता कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी नगर के जीएमडीसी मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय नवरात्रि समारोह में भी शामिल होंगे। वह कुछ समय गरबा मैदान में बिताएंगे और फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

साबरमती रिवरफ्रंट पर दो अक्टूबर के समारोह में भाग लेने के लिए गुजरात आने वाले लोगों को दांडी स्थित स्मारक के अलावा महात्मा गांधी से जुड़े विभिन्न स्थानों पर ले जाया जाएगा। नवसारी के जिला प्रशासन ने दांडी समुद्र तट पर बड़ा सफाई अभियान का आयोजन किया है।

नवसारी जिले में स्थित दांडी में ही गांधी ने नमक कानून तोड़ा था। अहमदाबाद के साबरमती में स्थित गांधी आश्रम में दिन की शुरुआत सुबह करीब 8.30 बजे सर्वधर्म प्रार्थना से होगी। राज्य भर के प्राथमिक स्कूलों के करीब 900 छात्र साबरमती आश्रम में एकत्र होंगे और उनमें से कुछ अहिंसा के संबंध में गांधी के उपदेशों पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सुबह महात्मा गांधी के जन्म स्थान पोरबंदर में रहेंगे और 44 करोड़ रुपये की लागत से अस्मावती नदी पर निर्मित रिवरफ्रंट का लोकार्पण करेंगे। वह महात्मा गांधी के पैतृक घर कीर्ति मंदिर में आयोजित एक प्रार्थना सभा में भी शामिल होंगे जहाँ दो अक्टूबर, 1869 को महात्मा गांधी का जन्म हुआ था।

टॅग्स :गुजरातनरेंद्र मोदीमहात्मा गाँधीगाँधी जयंतीविजय रुपानी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन