लाइव न्यूज़ :

गांधी की 150वीं जयंतीः बापू ने चंपारण को बदल दिया, जहां मॉल से घिर गई है महात्मा की विरासत, लेकिन लोगों में श्रद्धाभाव भी है

By भाषा | Updated: October 2, 2019 06:35 IST

पश्चिमी चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया में हजारीमल धर्मशाला को बिहार सरकार ने ‘संरक्षित स्मारक’ घोषित किया है, जहां गांधी रुके थे। लेकिन इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, आगंतुकों का सामना कचरे के ढेर में मक्खियों के झुंड से होता है।

Open in App
ठळक मुद्देविशाल शॉपिंग मॉल और दूसरी वाणिज्यिक इमारतों के आगे ये इमारत बौनी हो गई है।भवन के आसपास गंदगी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को चुनौती दे रही है, जो गांधी द्वारा सफाई पर दिए गए जोर से प्रेरित है।

खेत और गांव की पगडंडियां और शहरी बसावट, जिन्होंने महात्मा गांधी के नाम के साथ विख्यात चंपारण सत्याग्रह को जन्म दिया, वहां भारत की आजादी को आकार देने वाले व्यक्ति के प्रति श्रद्धाभाव तो है लेकिन साथ ही उनकी विरासत को नजरअंदाज किए जाने का दुख भी है।

पश्चिमी चंपारण जिले के मुख्यालय बेतिया में हजारीमल धर्मशाला को बिहार सरकार ने ‘संरक्षित स्मारक’ घोषित किया है, जहां गांधी रुके थे। लेकिन इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में है, आगंतुकों का सामना कचरे के ढेर में मक्खियों के झुंड से होता है।

विशाल शॉपिंग मॉल और दूसरी वाणिज्यिक इमारतों के आगे ये इमारत बौनी हो गई है, इसकी फोटो राज्य पर्यटन विकास निगम के गांधी परिपथ पेज पर छपी है। भवन के आसपास गंदगी ‘स्वच्छ भारत अभियान’ को चुनौती दे रही है, जो गांधी द्वारा सफाई पर दिए गए जोर से प्रेरित है।

अधिवक्ता गोरख प्रसाद का घर करीब 45 किलोमीटर दूर है, जहां गांधी मोतिहारी में सबसे पहले रुके थे, वह भी जर्जर अवस्था में है। हालांकि दूसरे स्थान भी हैं, जहां गांधी की विरासत को संजोने का प्रयास किया गया है। महात्मा गांधी ने अपनी ब्रिटिश शिष्य मेडेलीन स्लेड उर्फ मीराबेन को लिखे एक पत्र में चंपारण को वह जगह बताया, जिसने उन्हें भारत से परिचित कराया।

वह दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटने के तीन साल बाद 1917 में भारतीय किसानों की दुर्दशा के बारे में सुनकर यहां आए थे। महात्मा की यात्रा से भारत का पहला सविनय अवज्ञा आंदोलन चंपारण सत्याग्रह शुरू हो गया। आज जब देश उस व्यक्ति की 150वीं जयंती मनाने जा रहा है, जिसने अपनी अहिंसा की नीति और जीवन सिद्धान्तों से पीढ़ियों को प्रभावित किया, सरकारी और लोगों की बेरुखी और तेजी से बढ़ते शहरीकरण के चलते कई स्थानों पर ऐतिहासिक विरासत संकट में है।

मोतिहारी में गांधी संग्रहालय के सचिव ब्रजकिशोर सिंह ने बताया, “महात्मा गांधी ने चंपारण को बदल दिया, जिसे (चंपारण) उस स्थान के रूप में गर्व है, जहां एक तरह से, अद्वितीय महानता प्राप्त करने की उनकी (गांधी) यात्रा शुरू हुई।” गांधी संग्रहालय मोतिहारी के उन कई स्थानों में एक है, जिनका नाम महात्मा के नाम रखा गया है। यहां एक बेहद साफ-सुथरा और सुंदर बापूधाम रेलवे स्टेशन है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल किया था।

सिंह ने बताया, “इस जगह से बापू के जुड़ाव की वजह से ही खान अब्दुल गफ्फार खान - जिन्हें प्यार से सीमांत गांधी कहा जाता है - ने उत्तरी बिहार के इस दूरदराज के जिले की यात्रा की। कई साल बाद सुभाष चंद्र बोस ने भी यहां रमना मैदान में एक बड़ी रैली को संबोधित किया।”

सिंह की उम्र 90 साल है और वह राज्य सरकार में मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी का चंपारण से जुड़ाव किसानों के लिए सत्याग्रह के साथ खत्म नहीं हुआ, बल्कि उन्होंने कई आश्रम और विद्यालय स्थापित किए। उन्होंने बताया, “जब 1934 में उत्तरी बिहार विनाशकारी भूकंप से तबाह हो गया, तब वह अपने समर्थकों की सेना के साथ यहां वापस आए, जिनमें सर्वाधिक उल्लेखनीय पंडित जवाहरलाल नेहरू थे।” 

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीबिहारनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी