लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस की वजह से गांधीनगर नगर निगम के चुनाव स्थगित

By भाषा | Updated: April 10, 2021 21:56 IST

Open in App

अहमदाबाद, 10 अप्रैल कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर शनिवार को गुजरात राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने 18 अप्रैल को होने वाले गांधीनगर नगर निगम के चुनाव स्थगित करने का निर्णय किया।

एक सरकारी बयान में बताया गया है कि भाजपा, कांग्रेस, आप समेत मुख्य राजनीतिक पार्टियों और कई सामाजिक समूहों के आग्रह पर चुनाव को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है।

एसईसी ने कहा, “महामारी के कारण बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बनाए रखने तथा यह सुनिश्चित करने कि चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में हो, राज्य निर्वाचन आयोग ने अगले आदेश तक चुनाव टालने का फैसला किया है। ”

पहले के कार्यक्रम के मुताबिक, चुनाव 18 अप्रैल को होने थे और मतगणना 20 अप्रैल को की जानी थी।

उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।

आयोग ने कहा, "हमें चुनाव को स्थगित करने के लिए सभी राजनीतिक दलों से निवेदन प्राप्त हुए थे।"

आयोग ने कहा कि एनजीओ और नागरिक संगठनों जैसे अन्य समूहों ने भी इस समय चुनाव कराने का विरोध किया था।

आयोग ने कहा, "हमने एक विस्तृत समीक्षा बैठक की थी, जिसमें हमने महसूस किया कि इस शहरी क्षेत्र में वायरस से बड़ी संख्या में लोग संक्रमित हुए हैं और बहुत से लोग निरूद्ध क्षेत्रों में रह रहे हैं। वे सभी और कई अन्य लोग महामारी के डर के कारण स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं कर पाएंगे।"

एसईसी ने आगे कहा कि उसने फैसले के कानूनी पहलुओं की समीक्षा की और ऐसे मामलों में अदालतों के कई फैसलों को पढ़ा।

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने शुक्रवार को एसईसी से गांधीनगर नगर निगम चुनाव स्थगित करने का आग्रह किया था।

गुजरात में संक्रमण के कुल 3,37,015 मामले हैं और 4,697 मौतें हुई हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी