लाइव न्यूज़ :

देश को दिशा देने के लिये गांधीवादी आदर्श “सबसे बड़ा हथियार” : स्टालिन

By भाषा | Updated: August 15, 2021 11:09 IST

Open in App

चेन्नई, 15 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने रविवार को कहा कि जाति, धर्म और संप्रदाय से संबंधित चुनौतियों का सामना कर रहे देश को दिशा देने के लिये गांधीवादी आदर्श “सबसे बड़ा हथियार” हैं और इसे युवाओं के मन में स्थापित किया जाना चाहिए।

आजादी के 75वें वर्ष के समारोह में यहां राष्ट्रध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्य में स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवार को दी जाने वाली पेंशन में बढ़ोतरी की घोषणा की।

उन्होंने कहा, “युवाओं के मन में यह स्थापित करने का संकल्प लें कि गांधीवादी आदर्श जाति, धर्म और संप्रदाय की चुनौतियों का सामना कर रहे भारत को दिशा दिखाने में सबसे बड़ा हथियार हैं।”

तमिलनाडु के साथ महात्मा गांधी के गहरे जुड़ाव का जिक्र करते हुए स्टालिन ने कहा कि उन्होंने यहीं साधारण वस्त्र पहनने का संकल्प लिया था। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी अपने जीवनकाल में 20 बार तमिलनाडु आए। जब वह 100 साल पहले मदुरै आए थे, तमिलनाडु ने उन्हें विदाई दी थी…(जब उन्होंने साधारण कपड़े पहनने का संकल्प लिया था)।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि दक्षिण के शहर का दौरा करने के दौरान गरीबी देख कर गांधी ने साधारण कपड़े पहनने का संकल्प लिया जो बाद में उनकी विशिष्ट पहचान बना।

स्टालिन ने मदुरै में महात्मा गांधी संग्रहालय के जीर्णोद्धार का भी फैसला लिया जिस पर छह करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर एक स्तंभ का भी उद्घाटन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन