लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु विधानसभा में पहली बार गांधी, नेहरू और स्टालिन एक साथ

By भाषा | Updated: May 7, 2021 17:43 IST

Open in App

चेन्नई, सात मई महान साहित्यकार शेक्सपियर के कथन ‘‘नाम में क्या रखा है?’’ के मायने तमिलनाडु में पूरी तरह से बदल जाते हैं जहां किसी व्यक्ति के नाम से उसके राजनीतिक झुकाव, राष्ट्रीय चेतना और विचारधारा का पता चलता है।

भारत की स्वतंत्रता के बाद तमिलनाडु में विशेषकर बच्चों का नाम महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस के नाम पर रखा जाता था।

इसी प्रकार राज्य में कई लोगों के नाम गांधी, नेहरू और जवाहर मिल जाएंगे। इसका प्रमुख उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को बरकरार रखना होता है।

तमिलनाडु में विशुद्ध रूप से तमिल और द्रविड़ आंदोलन से जुड़े लोगों के नामों पर भी नाम मिल जाएंगे।

नाम को लेकर इस बार खासी चर्चा है क्योंकि 16वीं तमिलनाडु विधानसभा में दो व्यक्तियों के नाम गांधी हैं जिनमें से एक मंत्री है जबकि एक अन्य मंत्री का नाम नेहरू और मुख्यमंत्री का नाम स्टालिन है।

गौरतलब है कि द्रविड़ मुनेत्र कषगम द्रमुक के दिवंगत नेता एम करुणानिधि ने एक मार्च 1953 को जन्में अपने बेटे का नाम दिग्गज सोवियत नेता जोसेफ स्टालिन के नाम पर रखा था।

जोसेफ स्टालिन एक विदेशी नेता होने के साथ ही तानाशाह भी था, लेकिन इसके बावजूद करुणानिधि उसे पसंद करते थे।

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के साथ आर गांधी ने कपड़ा मंत्री जबकि के एन नेहरू ने नगर निकाय प्रशासन मंत्री के रूप में शपथ ली है। यह दोनों नेता स्टालिन के प्रति जवाबदेह होंगे जोकि राज्य के मुख्यमंत्री हैं।

तिरुचिरापल्ली से द्रमुक विधायक नेहरू कावेरी डेल्टा क्षेत्र में पार्टी के दिग्गज नेता हैं जबकि गांधी रानीपेट से विधायक हैं। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के एम आर गांधी ने नागरकोइल विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!