लाइव न्यूज़ :

गांधी जयंती विशेष: जानिए क्यों कर्नाटक में गांधी जी के हिंदी भाषण का मतलब समझकर लोगों ने दिए चंदा?

By भाषा | Updated: October 3, 2018 02:38 IST

गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कर्नाटक के मधुगिरि (वर्तमान तुमकुर जिला) में एक सभा को सिर्फ 10 मिनट हिंदी में संबोधित किया था।

Open in App

बेंगलुरू, दो अक्टूबर:  सौ वर्ष की आयु पार कर चुके प्रख्यात कोशकार प्रो. जी वेंकटसुबैया ने गांधी जयंती के अवसर पर 1927 की एक घटना को याद किया और बताया कि हिंदी में दिए महात्मा गांधी के सिर्फ 10 मिनट के भाषण का मतलब समझ कर किस तरह से महिलाओं ने अपने गहने स्वाधीनता संघर्ष के लिए दान कर दिए। 

उन्होंने बताया कि गांधी ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान कर्नाटक के मधुगिरि (वर्तमान तुमकुर जिला) में एक सभा को सिर्फ 10 मिनट हिंदी में संबोधित किया था। वहां मौजूद लोगों में ज्यादातर लोग उसे समझ नहीं पाए थे, लेकिन उनके लहजे से उनका संदेश लोगों तक पहुंच गया और काफी चंदा एकत्र हो गया।

वेंकटसुबैया की उम्र 105 साल बताई जाती है। उन्होंने शहर में शारदा स्त्री समाज में गांधी जी की 149 वीं जयंती मनाए जाने के अवसर पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए इस घटना का जिक्र किया। 

उन्होंने कहा कि लोग उस सभा में महज गांधी जी को सुनने के लिए आए थे। लोग अपने साथ नकद लेकर नहीं आए थे। उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि इस तरह की चैरिटी के लिए अपील की जाएगी। 

उन्होंने बताया कि इसके बावजूद भी कार्यक्रम खत्म होने पर अग्रिम पंक्ति में मौजूद महिलाओं ने अपना सोने का हार, कंगन और अंगूठी दे दी।

टॅग्स :गाँधी जयंतीमहात्मा गाँधीकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया