Gandhi Jayanti 2021: महात्मा गांधी के 10 प्रेरक विचार, दिखाते हैं जीवन बदलने की राह

By विनीत कुमार | Updated: October 2, 2021 07:07 IST2021-10-02T07:07:00+5:302021-10-02T07:07:00+5:30

महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। गांधी जयंती के मौके पर पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस भी मनाया जाता है।

Gandhi Jayanti 2021: Mahatma Gandhi 10 inspirational motivational quotes | Gandhi Jayanti 2021: महात्मा गांधी के 10 प्रेरक विचार, दिखाते हैं जीवन बदलने की राह

गांधी जयंती 2021 (फाइल फोटो)

Highlightsपूरी दुनिया में आज का दिन अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। दो अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था महात्मा गांधी का जन्म।

Gandhi Jayanti 2021: भारत की आजादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी की आज जयंती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दो अक्टूबर 1869 को हुआ था। 

गांधी ने न केवल देश को आजादी दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई बल्कि उनके कार्यों और विचारों ने आजाद भारत को आकार देने में बहुत मदद की। मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। आगे चलकर वे बापू कहलाए। महात्मा गांधी ने दुनिया के सामने उदाहरण पेश किया कि कैसे बिना किसी हिंसा के भी कोई लड़ाई लड़ी और जीती जा सकती है।

ये भी दिलचस्प है कि जिस देश से भारत को आजादी दिलाने के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी, उसी ने उनके सम्मान में डाक टिकट जारी किया। महात्मा गांधी के निधन के 21 साल बाद ब्रिटेन ने उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया था ।आज गांधी जयंती पर पढ़ें उनके 10 अनमोल और प्रेरक विचार...

1. अहिंसा के बिना सत्य का अनुभव नहीं हो सकता, अहिंसा का पहला सिद्धांत हर अमानवीय चीज के प्रति असहयोग करना है।

2. काम की अधिकता नहीं अनियमितता आदमी को मार डालती है।

3. आप जो बदलाव दुनिया में देखना चाहते हैं, वो बदलाव आप पहले खुद बनिए।

4. स्वयं को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

5. जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।

6. आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है। यदि सागर की कुछ बूंदें गंदी हैं तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता है।

7. मैं उसे धार्मिक कहता हूं जो दूसरों का दर्ज समझता है।

8. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे। फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे।

9. जो चाहे वह अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है, वह सबके भीतर है।

10. शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है, यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।

Web Title: Gandhi Jayanti 2021: Mahatma Gandhi 10 inspirational motivational quotes

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे